6 लाख के अवैध गांजा सहित दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
Mar 11 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टबेरागाडी क्रमांक यूपी 77 जेड 3654 में दो लोग बडी मात्रा में अवैध गांजा लेकर दतिया तरफ से ग्वालियर की ओर आ रहे है। जो ग्वालियर शहर में उक्त गांजे को बैचने की फिराक में है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये। अति. पुलिस अधीक्षक, क्राइम सतेन्द्र सिंह तोमर एंव उप पुलिस अधीक्षक क्राइम रत्नेश सिंह तोमर को थाना क्राइम ब्रांच की टीम बनाकर कार्यवाही करने के लिये आदेशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषो के परिपालन में थाना प्र्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता ने ने मय थाना बल की टीम के साथ मिलकर मुखबिर की बतायी सूचना के आधार पर ग्राम समुदन निर्माणधीन पुल के पास झॉसी ग्वालियर हाईवे डबरा पहुंचकर चैकिंग प्रार भ की गयी। चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टबेरा गाडी क्रमांक यूपी 77 जेड 3654 आती दिखी जिसे रोककर उसमें मौजूद दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम राजेश शर्मा पुत्र कुंदन शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी जाधवपुर जिला गोपालगंज बिहार एंव हारून खान पुत्र अब्दुल हसन उम्र 31 वर्ष निवासी बडा गांव कोटरा थाना सहाबर जिला कासगंज उप्र बताये। गाडी की तलाशी लेने पर गाडी की बॉडी को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर 61 किलो अवैध गांजा एवं दोनों तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से 1030/- रूपये नगद दो मोबाइल कुल कीमत 6 लाख 10 हजार रूपये बरामद किया गया। गिर तार दोनों तस्करो से बरामद गांजे के संबंध में पूछताछ में यह राजेन्द्र मिश्रा और चौधरी निवासीगण झॉसी उ.प्र. का सयुक्त रूप से है। राजेन्द्र मिश्रा ने चौधरी को हमारी गाडी के साथ दूसरी गाडी में भेजा था। पुलिस के द्वारा राजेन्द्र मिश्रा एवं चौधरी की तलाश की जा रही है एवं गिर तार दोनों तस्करों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता, मनोज परमार, नरेन्द्र सिसोदिया, अजय शर्मा, विकास तोमर, रामवीर सिंह, योगेन्द्र तोमर, महेन्द्र सिकरवार, मनोज एस, प्रमोद शर्मा, सतीष, नबल, देवेष, विवेक, हेमंतकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









