होली में उड़ा के रे गुलाल तंग नंदलाल.....नाचे झूमे कृष्ण राधा

Mar 11 2020

 ग्वालियर। रंग दिये नंद गोपाल बरसाने वाली ढूंढ रहे.....राधा रानी पे हमारी गुलाल बरसे...होली मे कृश्ण मरे उड़ाके रे गुलाल राधा को....होली में उड़ा के रे गुलाल तंग नंदलाल करें संग लेकर ग्वाल, बाल तंग नंदलाल....सपना ने राधा बनकर कृष्ण संग जमकर खेली होली...जैसे भजनो पर गोवर्धन से आई कलाकारों भगवान कृष्ण राधा के स्वरूपों द्वारा जैन मिलन ग्वालियर के 450 सपरिवार पदाधिकरियों एवं सदस्यों के साथ ब्रजभूमि गोवर्धन की तर्ज पर भक्तों ने खेली 5 क्विंटल फूलों एवं गुलाल से होली खेली। यह मौका था जैन मिलन ग्वालियर द्वारा सपरिवार होली मिलन का आयोजन नई सड़क स्थित चंपाबाग बागिची में होली मिलन आयोजित किया गया। संगीत पार्टी झंकार शुभम सैमी होली गीतो की प्रतुति दी। 
  जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया ंिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण ने बरसाने व नंदगांव की लठमार होली की अद्भुत प्रस्तुति को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। वही डांडिया, मयूर नृत्य, 51 दीपो का नृत्य, व फूलों की होली तथा होली पर आधारित बृज गीतों पर लोग भक्ति भाव में विभोर होकर जमकर झूमे। 
कृष्ण राधा की पूजा आर्चना कर शुभारंभ ंिकया  
   होली मिलन कार्यक्रम में अतिथि के मु यअतिथि जैन मिलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गंगवाल एवं उपाध्यक्ष बालचंद्र जैन व संस्था के अध्यक्ष संजीव अजमेरा एवं महामंत्री योगेष बोहरा थे। होली मिलन कार्यक्रम का अतिथियो ने शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं कृष्ण राधा की पुजा आर्चना कर के किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन विनय कासलीवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक मनोज सेठी, अतुल टोंग्या, नवीन जैन, निहित जैन, संजय कागदी, हितेंद्र बोहरा, सुनील जैन ने किया। अंत मे आभार महामंत्री योगेश बोहरा ने किया। सभी सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित रहकर होली की शुभकामनाएं दी। होली भारतीय संस्कृति का सबसे बडा त्यौहार है। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर फूल डालकर व चंदन टीका लगाकर होली खेली।