लालटिपारा स्थित गौशाला में शहरवासियों ने खेली वैदिक होली
Mar 11 2020
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित आदर्श गौशाला में संतगणों के सानिध्य में जैविक रंगो के साथ धूमधाम से वैदिक होली खेली तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक रंगो से सराबोर हुए। होली महोत्सव के दौरान कृष्णायन गौशाला के महंत स्वामी अच्युतानंद महाराज ने सभी भक्तों को सुखद व स्वस्थ होली के लिए आर्शीवाद दिया। गौमय होली के इस आयोजन को रोग संक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को पंचगव्य का प्रसाद दिया गया एवं गौशाला में चारों ओर सुंगंधित धूनी की गई तथा गोबर के घोल को विशेष तौर पर तैयार किया गया था।
रंगो के पावन पर्व होली के अवसर पर हर कोई रंगो से सराबोर होना चाहता है और यदि यह होली जैविक रंगो से गौ-माता के मध्य में खेली जाए तो होली का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसा ही नजारा नगर निगम की गौशाला में देखा गया। गौशाला में हर कोई होली के रंग में सराबोर हो गया। बडी सं या में शहरवासी गौशाला पंहुचे तथा होली का आनंद लिया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गौशाला की व्यवस्थाएं संभाल रहे संत महात्मा, गौशाला के नोडल अधिकारी केशवसिंह चौहान, प्रभारी राजेन्द्र सिंह गुर्जर सहित बडी सं या में गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार गणों ने होली का आनंद लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









