मुरार जिला अस्पताल के बाथरुम में मिला नवजात का शव
Mar 09 2020
ग्वालियर। सोमवार को मुरार जिला अस्पताल कैंपस स्थित सुलभ शौचालय के टॉयलेट में एक नवजात का शव पड़ा होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात का शव पड़ा मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुरार जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर आलोक पुरोहित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सुबह मुरार जिला अस्पताल कैंपस में स्थित सुलभ शौचालय में जब मरीज का अटेण्डर फे्रश होने के लिए टॉयलेट पहुंचा तो वहां एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव को देखते ही वह शौचालय के काउंटर पर बैठे कर्मचारी के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। नवजात का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही मुरार जिला अस्पताल में तैनात आरएमओ डॉ.आलोक पुरोहित व स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मुरार थाना पुलिस को दी।
अज्ञात महिला पर शक
इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि यह कृत्य किसी महिला ने बदनामी से बचने के लिए किया होगा और वह डिलेवरी कराने के लिए प्रसूति गृह पहुंची होगी, लेकिन प्रसव पीड़ा के चलते वह टॉयलेट गई होगी और वह नवजात को जन्म देने के बाद मौके से भाग गई होगी। क्योंकि मुरार प्रसूति गृह में सभी प्रसूताओं की गणना की गई है। और यह नवजात किसी अज्ञात महिला का ही होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









