चोरी के मोबाइल सहित बदमाश गिर तार पकड़ा

Mar 09 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषो के परिपालन में सायबर सैल प्रभारी कुलदीप राजपूत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना इन्दरगंज मे हुई चोरी के बदमाश को फालका बाजार, कॉजल टॉकीज के पास देखा गया है। उक्त सूचना से सायबर सेल प्रभारी ने थाना प्रभारी इन्दरगंज पंकज त्यागी को अवगत कराते हुये थाना बल एवं प्रभारी सायबर सेल की संयुक्त टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान फालका बाजार कॉजल टॉकीज की घेराबंदी कर चोरी के आरोपी बदमाश को धर दबोचा। उक्त बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जीशान पुत्र रफीक खॉन निवासी शंकरपुर, ग्वालियर बताया। उक्त बदमाश से चोरी के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है। गिर तार बदमाश के खिलाफ  थाना इन्दरगंज मे चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध था। जिस पर कार्यवाही कर न्यायालय मे पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका-उक्त बदमाश को गिर तार करने में थाना प्रभारी इन्दरगंज पंकज त्यागी, उदयवीर ंिसह, प्रतापंिसंह, प्रशांत शर्मा, कुलदीप सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र लोधी, अंजनी चंदेल, संजय जादौन, आशीष शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।