होली का त्यौहार ''नमस्ते होलीÓÓ के साथ मनायें, कोरोना वायरस से बचें: डॉ. पाण्डेय

Mar 09 2020

ग्वालियर। होली का त्यौहार हर्षोत्लास से मनायें वहीं रंगों के त्यौहार पर तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से बचने के लिये भी सजग रहने के लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सजग रहने का संदेश दिया गया। इस वर्ष की होली थोड़ी सावधानी के साथ मनाली जाये तो आप तंदुरस्त रहेंगे। इस वर्ष की होली को ''नमस्ते होलीÓÓ के साथ मनाया जायेगा जिसके लिये स्वयं सेवकों ने वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में लोगो को जागरूक करने का कार्य किया। 
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि बडे से सुगम तरीके से लोगों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाया जा सकता है जिसमें सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। इस वर्ष की होली के त्यौहार को हम भाई चारे से तो मनायेगें परन्तु गले मिलना व हाथ मिलाने से परहेज करेंगे भले ही इससे स बन्धित कोई भी रोगी अभी तक जिले में न मिला हो लेकिन लोगों ने ऐहतियात बरतना शुरू कर दिया है। इस कोरोना वायरस का असर होली पर भी आने लगा है। 
राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के स्वंय सेवकों ने नमस्ते होली कैंपियन चलाया जिसकी कई लोगों ने सरहाना की। होली पर रंगों का भी परहेज किया जाना चाहियें क्योंकि रासायनिक रंगों से शरीर को नुकसान होता है तथा पानी की बरवादी को भी रोका जा सकता है। होली पर लोग एक दूसरें के चहरें पर रंग लगाते है ऐसे में रंग खेलते समय किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा कोरोना वायरस फैल सकता है जिससे बचने के लिये नमस्ते होली सबसे बड़ा उपाय है जिसे सभी लोग अपनायें और नमस्ते होली खेले।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक संजय यादव, अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, योगेश माहौर, अजय राजौरिया, रवि, करन वरूआ, प्रियंका किरार, शीतल, परिधि शिवहरे, वैष्णवी शर्मा, शिवांगी गुरूंग, विशाल जोशी, अंकुश अरोरा, पंकज यादव, विश्वजीत, अजय राजौरिया, आदित्य आठले, आदि लोग उपस्थित थे।