जब तक भारतीय संस्कृति रहेगी तब तक महिलायें सुरक्षित हैं . खाद्य मंत्री श्री तोमर माँ अम्बे महिला आत्मरक्षा खेल उत्थान संस्थान समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
Mar 08 2020
ग्वालियर 08 मार्च 2020 प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि पूरी दुनिया में महिलाओं के प्रति सम्मानए प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। भारत की संस्कृति में महिलाओं स्थान सबसे उंचा रहा है। आज महिलायें आर्थिकए राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी आगे निकल चुकी है। हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मां अम्बे महिला आत्मरक्षा खेल उत्थान संस्थान समिति के द्वारा टैगोर हॉल जेसी मिल स्कूल बिरला नगर ग्वालियर में आयोजित महिला कराते चैंपियनशिप और महिला सम्मान समारोह में महिलाओ व बेटियों का सम्मान करते हुए कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं। वह किसी भी काम में पीछे नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जब तक भारतीय संस्कृति रहेगी तब तक महिलायें सुरक्षित हैं। हमें अपने नोनिहालों के अनुकूल वातावरण बनाना होगा। इसके लिए हमें अच्छे लोगों का सम्मान करना होगा। मंत्री श्री तोमर ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही लगभग 200 महिलाओंएवं 500 छात्राओं का सम्मान किया ।
पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा कि आज शहर में कई जगह पर महिला दिवस मनाया जा रहा है। खुशी की बात है नागरिकों में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ा है। साथ ही कहा कि प्रत्येक छात्रा को पढाई के साथ.साथ खेल या कराटे सीखना चाहिए। खेलों में बेटियों के लिए बहुत कैरियर है। अगर वह कराटे सीखती हैं तो वह खुद की तो रक्षा करेगींए साथ ही परिवार की भी रक्षा कर सकेगीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी श्री सुनील शर्माए महाराजपुरा सीएसपी श्री रवि भदौरियाए सेनानी 14 वाहिनी कंपू निवेदिता गुप्ताए हजीरा थाना प्रभारी श्री आलोक परिहारए महिला थाना प्रभारी गीता भदोरियाए संस्था के सचिव श्री सूरज राठौर एवं सम्माननीय अतिथियों के द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









