रेशम मिल पानी की टंकी के पास में संजीवनी अस्पताल का शुभारंभ

Mar 08 2020

 

ग्वालियर 08 मार्च 2020 प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्वस्थए शिक्षित व सुंदर शहर बने इसके लिए सरकार द्वारा जनहितेशी योजनायें चलाई जा रही हैं। गरीब को बेहतर चिकित्सा सुविधा मोहल्ले में ही निःशुल्क मिले इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने संजीवनी क्लीनिक चालू किये है। जिससे कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। यह पूरा क्लीनिक पेपर लेश रहेगा सारा काम कम्प्यूटर पर किया जायेगा।  
    प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने रेशम मिल पानी की टंकी के पास में खोले गये संजीवनी क्लीनिक के शुभांरभ अवसर पर कहा कि इस क्षेत्र की जनता को अपने इलाज के लिए जेएएच अस्पताल या सिविल हॉस्पीटल जाना पडता थाए वहां उनके 150.200 रूपये खर्च हो जाते थे। साथ ही काम पर भी नहीं जा पाते थे। उनकी इस समस्या को ध्यान में रखकर आपके मोहल्ले में ही अस्पताल खुलवा दिया। इस संजीवनी क्लीनिक पर निरूशुल्क इलाज मिलेगाए दवाइयां एवं जाचें भी निरूशुल्क रहेगीं।
    प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सारे क्लीनिक गरीबों के बीच खोले जा रहे जिससे उनको बेहतर इलाज मिल सके। वार्ड.1 में पहला संजीवनी क्लीनिक खोला जा चुका है। साथ ही बहोड़ापुर क्षेत्र में भी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काफी पहले खुलवा दिया था वहां गरीबों को उचित इलाज मिल रहा है। अब जल्द ही पीएचई कॉलोनी में भी संजीवनी क्लीनिक खोला जायेगा एवं सेवा नगर क्षेत्र में श्री प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाना है। जिससे वहां के क्षेत्र के नागरिकों को भी संजीवनी क्लीनिक का लाभ मिलेगा।
    मेला उपाध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि संजीवनी क्लीनिक संजीवनी का काम करेगी। जब छोटी बीमारियों के लिए हम हॉस्पीटल नहीं जाते वही बीमारी बडी हो जाती है। यहां आपको निःशुल्क जांचे और दवाइयां मिलेगी जिससे छोटी बीमारियों का इलाज यंही पर हो जायेगा।  
    सीएमएचओ श्री एसके वर्मा ने संजीवनी क्लीनिक की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर उक्त क्लीनिक का शुभारंभ हुआ है। शहर में 6 संजीवनी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इन क्लीनिकों में ऑनलाइन मरीज का नाम दर्ज होगा और डॉक्टर मरीज की जाँच कर उससे संबंधित जानकारी ऑनलाइन फीड करेगें और अंत में मरीज को दवाई का पर्चा एवं दवाई फार्मासिष्ट द्वारा दी जायेगीं। इस संजीवनी क्लीनिक का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें 68 तरह की जांचे एवं 120 तरह की दवायें निःशुल्क दी जायेंगी साथ ही इसका संचालन डॉक्टर गजेन्द्र धाकड की देखरेख में किया जायेगा।  
    इस अवसर पर मेला प्राधीकरण के उपायध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवालए पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षितए श्री अशोक प्रेमीए श्री सुरेन्द्र चैहानए सिविल सर्जन डॉण् डीके शर्माए श्री नत्थू सिंह जादौनए श्री देवेन्द्र राठौरए श्री इन्द्रजीत सिंह चैहान सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।