होली पर्व पर आज विधायक स्वेच्छानिधि से 125 गरीब परिवारों का किया जायेगा सम्मान ग्वालियर 08 मार्च 2020 होली पर्व पर 9 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे से विधायक जनसंपर्क कार्यालय मुरार पर जरूरतमंद परिवारों को विधायक स्वेच्छानुदान निधि से आर्थिक सहायता वितरण कर गरीब परिवारों का सम्मान किया जाएगा । विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा है कि क्षेत्र की प्रगति और विकास के साथ.साथ क्षेत्रवासियों की कई छोटी.छोटी आर्थिक समस्याऐं होती हैं जैसे कुछ लोगों को ईलाज के लियेए किसी को शिक्षा के लिये तो किसी को अन्य किसी समस्या के लिये आर्थिक मदद की आवश्यकता होती है। मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि मैं जरूरतमंद की किसी प्रकार मदद कर सकूं। इसी कड़ी में सोमवार को लगभग 125 जरूरतमंद परिवारों को स्वेच्छानुदान राशि से मदद प्रदान की जायेगी ।

Mar 08 2020