देश को मजबूत करने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान दृ विधायक श्री मुन्नालाल गोयल महिला दिवस पर सार्वजनिक पुस्तकालय मुरार में महिलाओं का हुआ सम्मान

Mar 08 2020

 

ग्वालियर 08 मार्च 2020 महिला दिवस पर सार्वजनिक वाचनालय मुरार में रविवार को वूमन एण्ड चाईल्ड हेल्थ ग्रुप सोसायटी द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को पुरूस्कृत कर मुख्य अतिथि श्री मुन्नालाल गोयल द्वारा उनका सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रेखा बाथमए सचिव कीर्ति झाए ज्योति शर्माए संध्या बाथमए रानी वर्माए पूजा महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा शर्माए श्रीमती मंजू झा आदि ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया ।
महिलाओं के सम्मान समारोह के अवसर पर विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा कि देश को मजबूत करने में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । महिलाऐं सरहद पर देश की रक्षा के लिये तैनात होकर दुश्मनों के हौंसले पस्त कर रही हैं । छत्तीसगढ़ जैसे नक्सलवादी ईलाके में नक्सलियों के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करके नक्सलियों के गढ़ को तबाह कर रही हैं । देश से लेकर दुनिया के तमाम मोर्चों पर महिलाओं ने दिखा दिया है कि वह पुरूषों की तुलना में कहीं भी कम नहीं हैं । देश और समाज की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं के सम्मान को मजबूत करके देश की मुख्यधारा में उन्हें आगे बढ़ाने का काम करें ।