अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण किया

Mar 08 2020

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया साथ ही गरीब बस्ती की महिलाओं को प्रोजेक्ट प्रयास के तहत निशुल्क सेनेटरी नैपकिन का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया।
 इस अवसर पर महिला डॉक्टर द्वारा महावारी के विषय में महिलाओं को जागृत किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की मधुमेह की जांच की गई और रक्तचाप की जांच भी की गई। आज ही के अवसर पर सेल्यूट द साइलेंट वर्कर के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में निस्वार्थ समाज सेवा करने वाले व्यक्तियों को स मानित किया गया।
 इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी नम्रता महाडिक सचिव संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष विक्रम वर्मा जेसीरेट विंग चेयरपर्सन दीपा अग्रवाल और कोऑर्डिनेटर जेसिरेट ओनिला परमार और जेसी अतुल शर्मा उपस्थित थे साथ ही संस्थापक अध्यक्ष जेसी अनुपम तिवारी जेसी रेट संस्थापक अध्यक्ष शालिनी तिवारी, शकुन अग्रवाल सरिता रेनवाल एवं प्रीति बिंदल, रीना गोस्वामी, पूनम जी, रानी शर्मा जी इत्यादि जेसी रेट्स उपस्थित रही पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रदीप शर्मा जेसी सुदर्शन शर्मा एवं बोर्ड के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।  लगभग 272 महिलाओं का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।