प्रेम प्रसंग में हुई थी अखिलेश की हत्या

Mar 08 2020

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र स्थित कांच मिल रेलवे ट्रेक पर मिली नगर निगम कर्मचारी की लाश के मामले में पुलिस ने जांच के बाद वारदात का खुलासा कर लिया है। वारदात को अखिलेश की प्रेमिका और प्रेमिका के पति तथा बेटे ने अंजाम दिया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए टीमें रवाना कर दी है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि बीस दिस बर को एक युवक का शव कांच मिल स्थित रेलवे लाइन पर मिला था। मृतक के दोनों पैर कटकर अलग पड़े थे और उसके मुंह में साफी बंधी हुई थी। मृतक के शव पर एक शराब का क्वॉर्टर रखा था। पुलिस को जांच में मृतक के पास से कुछ दस्तावेज मिले थे। जिनकी जांच करने पर मृतक की शिना त गेंडे वाली सड़क निवासी अखिलेश साहू पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक का प्रेम प्रसंग नाका चंद्रबदनी निवासी एक महिला से चल रहा था। इसका पता चलते ही पड़ताल की तो पता कि आखरी बार मृतक मुस्ताक खान के साथ देखा गया था। इसका पता चलते ही पुलिस ने एक आरोपी को दबोच कर पूछताछ की तो उसने वारदात को स्वीकार कर लिया। साथ ही बताया कि वारदात में उसके साथ उसकी पत्नी तथा बेटा भी शामिल था। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसकी पत्नी और बेटे की तलाश में पुलिस पार्टी रवाना कर दी है।
बदनामी के कारण की हत्या 
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मृतक के कारण उनकी बदनामी हो रही थी और बदनामी के चलते ही उन्होंने शराब पिलाकर उसकी हत्या की थी। हत्या करने के बाद नैनो कार से आरोापी को लेकर रेलवे ट्रैक पर ले गए और उसे पटक दिया था। जिससे मामला आत्महत्या का लगे, लेकिन गलती से उसके मुंह से साफी निकालना भूल गए थे।