कोचिंग सेन्टर में आग लगाने वाला बदमाश दबोचा
Mar 08 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे एंव नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र ंिसह सिकरवारने अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को बदमाशों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।
फरियादी आशीष पुत्र अजय कुमार तिवारी उम्र 31 निवासी फोर्ट व्यू कॉलोनी बहोडापुर ग्वालियर ने थाना बहोडापुर पर आकर सूचना दी कि में कोटेश्वर तिराहे पर ईसीएस क्लासेज नाम से कोचिंग चलाता हूॅ। जिसमे किसी अज्ञात बदमाष द्वारा रात्रि के समय मे गेट के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना बहोडापुर प्रभारी इन्दर ंिसह ने मय थाना बल के कोचिंग व कोचिंग सेन्टर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की विडियो फुटेज का अवलोकन किया और सीसीटीवी की विडियो फुटेज के आधार के आधार पर बदमाश की पहचान रूपचन्द्र उर्फ रूपा पुत्र सुखदेव जोशी उम्र 24 निवासी विनय नगर सेक्टर 4 के सामने इन्द्रिरा कॉलोनी बहोडापुर के रूप में हुई। उक्त बदमाष को थाना बहोडापुर पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिर तार किया। गिर तार बदमाश के खिलाफ थाना बहोडापुर में मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









