''सशक्त नारी स्वस्थ्य समाजÓÓ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया

Mar 08 2020

ग्वालियर। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्वालियर पुलिस द्वारा होटल लैण्डमार्क एनएक्स सिटी सेंटर में ''सशक्त नारी स्वस्थ्य समाजÓÓ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन, एएसपी शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर, निदेशक विक्रांत कॉलेज ग्वालियर राठौर, रेखा सक्सेना रिटा. प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय एवं आशा सिंह रिटा. जनसंपर्क अधिकारी सहित महिला पुलिस अधिकारी व समाजसेवी संस्थाओं की महिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 
सेमीनार के प्रार भ में श्रीमती सुमन गुर्जर, एएसपी शहर पूर्व ने उपस्थित प्रतिभागियों को पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से महिलाओं की समाज में भूमिका एवं उनके द्वारा दिये जा रहे योगदान के संबंध में बताया साथ ही उन्होने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं चाहे वह घर हो या कार्यस्थल। महिलाओं द्वारा पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्राचीनकाल में पुरूषप्रधान समाज का प्रचलन होने के कारण महिलाओं को कमजोर समझा जाता था लेकिन आज समाज बदल रहा है और महिलांए प्रत्येक क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। तद्उपरान्त उन्होने ''है अपना शहर और अपना ही घर तो फिर क्यों लगता है डरÓÓ विषय परकार्यशाला में उपस्थित महिलाओं से उनके सुझाव लिये। जिससे ग्वालियर शहर को महिलाओं के लिये और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। उसके बाद उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। उपस्थित प्रतिभागियों ने भी उपस्थित पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे और सुझाव भी दिये। सेमीनार के अंत में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस को समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क बढ़ाना है क्योंकि जब पुलिस व समाज के बीच की दूरियां कम होगी तो लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। उपस्थित महिला प्रतिभागियों एवं समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आप लोगों के बीच जाकर पुलिस द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं हेल्पलाईन न बरों को प्रचार प्रसार करें साथ ही उन्हे यह भी बतायें कि उनके द्वारा पुलिस को जो भी सूचना दी जाएगी वह पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी। आपके सहयोग से ही हम ग्वालियर शहर को अपराध एवं असमाजिक तत्वों से मुक्त कर सकते हैं एवं ग्वालियर पुलिस के सकारात्मक पहलुओं को समाज के सामने ला सकते हैं। एसपी ग्वालियर ने कहा कि किसी भी नये कार्य को प्रार भ करते हैं तो कठिनाईयां जरूर आती हैं परन्तु हमें उनका सामना समझदारी और धैर्य के साथ करना चाहिए क्योंकि आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एवं समाज की सफलता के लिये जनभागीदारी अति आवश्यक है। महिला अपराध की समस्याओं को पुलिस अकेले खत्म नहीं कर सकती है हमें समाज के संभ्रात लोगों की आवश्यकता है जो समाज हित में आगे आकर अपना योगदान दें। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आप हमें ग्वालियर शहर के अन्दर ऐसे स्थान जहां महिलांए अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है ऐसे स्थानों के नाम हमें बताये पुलिस द्वारा स्पेशल टीम बनाकर उस स्थान पर सतत् पैट्रोलिंग की जाएगी। एसपी ग्वालियर ने कहा कि महिलाएं व बच्चियां अपने ऊपर होने वाले अन्याय को सहन न करें बल्कि पुलिस को इसकी जानकारी दें जिससे पुलिस ऐसे असमासजिक तत्वों के विरूद्ध स त कार्यवाही कर सकें। उन्होने कहा कि हमें अपने बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देना चाहिए साथ ही उन्हे समझाना चाहिए कि सोशल मीडिया को इस्तेमाल समझदारी के साथ करें।
आज ही सांय 4 बजे बालभवन से पुलिस की नई सेवा ''शक्ति मोबाइलÓÓ प्रार भ की गई। अति. पुलिस महानिदेशक ग्वलियर जोन   राजाबाबू सिंह द्वारा वाहन रैली व शक्ति मोबाइल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। फूलबाग पर रैली के समापन स्थल पर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला दिवस के अवसर पर भिण्ड जिले के ग्राम बंथरी की चार महिला पुलिस कर्मियों को जो कि ग्वालियर जिले में पदस्थ है को स मानित किया गया तथा स्कूली बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर स मानित किया।