परीक्षार्थियों की हुई वीडियोग्राफी
Mar 07 2020
ग्वालियर। परीक्षा कक्ष में पहुंचने से पहले परीक्षार्थियों को जूते और मौजे हाथ में लेने के साथ-साथ बेल्ट भी गले में लटकाना पड़ा। परीक्षा के दौरान नकल नहीं हो सके इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने किए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में पहुंचने से पहले तीन चेकिंग प्वाइंटों से गुजरना पड़ रहा है और इसके बाद भी कक्षाओं में संदेह होने पर तलाशी देनी पड़ रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर सुबह 9 बजे शुरू हुआ। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की बारीकि से केंद्रों पर तलाशी ली गई। परीक्षा कक्ष में नकल की इबारत नहीं जा सके इसके लिए मैन गेट पर शिक्षक और पुलिस परीक्षार्थियों की तलाशी लेते हुए जूते-मौजे और बेल्ट उतरवा लिए और इसके बाद भी परीक्षार्थियों की शर्ट से लेकर कॉलर तक की चेकिंग की गई। संदेह होने पर कई परीक्षार्थियों के हाथों और घड़ी को चेक किया। परीक्षा कक्षों के बाहर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा कक्ष में पहुंचे अफसरों ने संदेह होने पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेते हुए वीडियोग्राफी कराई। बोर्ड परीक्षा के लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इन केंद्रों पर सुबह से निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन की टीमों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी चेकिंग करने पहुंचे। जिन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं वहां जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









