होली का धमाल शुरू, स्कूली बच्चों ने खेली होली

Mar 07 2020

ग्वालियर। भले ही 3 दिवसीय होली उत्सव सोमवार से शुरू होगा। होलिका दहन के साथ ही बाजारों में रंग उडऩा शुरू हो जाएंगे, लेकिन स्कूल- कॉलेजों में अभी से ही रंग उडऩे लगे हैं। लेकिन रंगों के इस पर्व की ाुमारी शनिवार से ही स्कूल जाने वाले बच्चों में दिखने लगी। डे्रस कोड में स्कूल पहुंचे बच्चों ने स्कूल कैंपस में जमकर गुलाल एक दूसरे पर उड़ेला और रंग-बिरंगे होकर स्कूलों से वापस घर पहुंचे। रंगों व एक दूसरे को खुशी बांटने का त्योहार माने जाने वाले होली त्योहार का रंग आज से ही स्कूली बच्चों में चढ़ता दिखा। सुबह की शि ट में ऑटो, वैन व स्कूली बसों से स्कूल जाने वाले बच्चों ने घर से निकलते ही एक दूसरे पर रंगों की बौछार करना शुरू कर दी। अधिकांश स्कूलों में बच्चे रंगों से सराबोर होकर स्कूल पहुंचे।                          
मार्च के महीने में हाईस्कूल व इंटर सहित अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं। लेकिन परीक्षा देने वाले छात्र पढ़ाई के दौरान रिलेक्स होने के लिए होली के तैयार की मस्ती में डूबने के लिए पढ़ाई के दौरान समय निकालते शहर में देखे जा सक ते है। स्कूली परीक्षार्थी अपने मोहल्लों व कॉलोनियों में होलिका दहन के लिए घर-घर जाकर लोगों से होलिक पर्व का चंदा भी लेकर होली की मस्ती में जुटे देखे जा सकते हैं। 
शनिवार को हाईस्कूल इंटर व सीबीएससी बोर्ड के पेपर खत्म होते ही परीक्षार्थी छात्र परीक्षा कक्षों से बाहर निकलते ही एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते दिखे। परीक्षार्थियों ने एक दूसरे पर जमकर रंग-अबीर उड़ेलकर एक दूसरे को रंग- बिरंगा किया।
हॉस्टल होने लगे खाली
ग्वालियर शहर को एज्यूकेशन हब के रूप से भी पूरे देश में जाना जाता है, शहर में प्रदेश के साथ ही देश के अन्य प्रांतों से बीस हजार से अधिक छात्र- छात्राएं सरकारी हॉस्टलों और निजी हॉस्टल के साथ किराए का रूम लेकर पढ़ाई करते है। लेकिन अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए शहर से आज से ही रवानगी डालते हुए दिखे। यही कारण है कि आज से ही शहर के हॉस्टल सूने होते दिखने लगे है।