संगठन के द्वारा गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जावेगी- तिवारी
Mar 07 2020
ग्वालियर। शहर के सिटी सेन्टर जीवाजी विष्वविद्यालय पार्क में युवा शक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मु यअतिथि के रूप में प्रदेश के समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी रहे। इस बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक टिंकू कुमार ने की जिसमें संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। मु यअतिथि के रूप में स मलित होने के लिये आये पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि आज से ग्वालियर शहर में जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के लिये नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जावेगी इसमें वह बच्चे शमिल होंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर है। पं तिवारी ने बताया, कि संगठन के द्वारा पिछले 26 महीने में 200 से अधिक बच्चों को षिक्षा से जोड़ा जा चुका है। स्लम से कलम की ओर बढ़ते हुये बच्चों को क प्यूटर षिक्षा, रक्तदान एवं अंगदान के लिये जागरूकता अभियान एवं प्रत्येक महीने रक्तदान शिविरों का आयोजन एवं महिलाओं को रोजगार प्रदान करना तथा उन्हें निशुल्क सिलाई प्रषिक्षण मुहैया कराना संगठन के कार्यों का अहम हिस्सा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया, कि संगठन जाति, धर्म और सभी समुदायों को साथ लेकर चल रहा है एवं देश का एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। यह संगठन केवल मानवहित एवं इंसानियत के लिये कार्य कर रहा है। हमें ऐसे संगठन के साथ बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए तथा उनके कार्यों को सभी लोगों तक अवगत कराना चाहिए। बैठक में मीडिया प्रभारी राजकुमार धवल, उपाध्यक्ष कवि सदाराम, सचिव सौरव अरोड़ा, आकाष कौरव, गौरव योगी, पंजाब सिंह यादव, महासचिव हेमराज, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, सलाहकार लेखराज सांवरिया, संजय प्रधान, शाहरूख खान और इंजीनियर दिनेष गौरम बैरवा तथा सतीष बेरवा, राहुल, नरेन्द्र, हरेन्द्र, रमन कुमार, अंगद, संदीप, अमित, कैलाष, राजकुमार अरोड़ा आदि उपस्थित हुये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









