युवक ने जहर खाकर दी जान

Mar 07 2020

ग्वालियर। कर्जे से परेशान एक एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा पुलिस चौकी के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी राजू जाटव (40) हरगोपाल जाटव सब्जी व्यवसायी है। उसने जहर गटक लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर आईसीयू में भर्ती करा दिया। जहां पर देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवक पर कर्जा था और कर्जे से परेशान होकर ही उसने जान दी है।