नशे में चालक ने होटल की पार्किंग से कार टकराई

Mar 06 2020

ग्वालियर। एक तेज स्पीड में आ रही कार से चालक का स्टेरिंग से संतुलन हटने से कार सिटी सेंटर स्थित एक होटल की पार्किंग की बाउंड्री से टकराकर फंस गई। कार चालक के नशे में धुत रहने से यह हादसा हुआ।
जानकारी अनुसार एमपी07 सीबी 9286 के चालक ने शराब के नशे में डिवाइडर को तोड़कर होटल सनबीम की पार्किंग की बाउंड्री में कार को फंसा दिया। इस हादसे में होटल सनबीम की पार्किंग में खड़ी अन्य कार भी डैमेज क्षतिग्रस्त हो गईं। इधर हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जीवाजी यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र पुलिस सुबह मौके पर पहुंची।