कोरोना वायरस के डर के चलते मास्क, सेनेटाइजर और हो योपैथिक दवाओं की बाजार में किल्लत
Mar 06 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस का डर इस कदर हावी हो चुका है कि बाजारों में मास्क खरीदने के लिए लोगों में होड़ मच गई है। जिसके चलते मास्क की बाजारों में कमी होने लगी है या अधिकतर बाजारों में मास्क खत्म हो चुके है। ग्वालियर से लगे ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वायरस का कोई जोर नहीं है, लेकिन शहर में कोरोना वायरस के डर के कारण बाजार से सामान्य मास्क के साथ- साथ सेनेटाइजर भी खत्म हो गए है। कई मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि जब से कोरोना वायरस का डर लोगों के मन में बैठा है वे मास्क की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा जो सेनेटाइजर कोई खरीदता भी नहीं था, उसका भी स्टॉक अब खत्म हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित भले ही कोई व्यक्ति अभी तक चिह्नित नहीं हुआ है। लोगों ने एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं। हालांकि ग्वालियर में अब तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इधर प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
आर्सेनिक एल्बम-30, बायो कांबिनेशन नंबर-5 दवाई समाप्त
बाजार में मास्क और हैंड सैनिटाइजर के साथ अब होयोपैथिक दवाओं का संकट खड़ा हो गया है। कोरोना के अलावा अन्य लू कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों को आसानी से चपेट में लेती हैं। इनमें होयोपैथिक की आर्सेनिक एल्बम-30, बायो कांबिनेशन नंबर-5 और इंलुएंजम-200 मु य दवाएं हैं। इनमें जर्मनी की एक कंपनी की दवा की एक महीने से संकट है। कई दवाएं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं। कई मेडिकल स्टोरों से दवाएं गायब हो गईं। चिकित्सकों ने भी बाजार से दवाओं का स्टॉक कर दिया। शिन्दे की छावनी और गस्त का ताजिया पर हो योपैथिक स्टोर पर शुक्रवार को लोगों की भीड़ देखी गई। शिन्दे की छावनी स्थित श्याम मेडिकल स्टोर के संचालक ने बताया कि कुछ दिनों से मास्क और सेनेटाइजर की मंाग बढ़ गई है। इस कारण से बाजार में किल्लत हो गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









