दामाद ने ससुराल में लगाई फांसी

Mar 06 2020

ग्वालियर। बीमारी से परेशान दामाद ने ससुराल में पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना तिघरा थाना क्षेत्र के कोल्हूपुरा गांव के पास जंगल में  शुक्रवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक पिछले सात दिन से लापता था और उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज है। तिघरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि  शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक कोल्हूपुरा के पास जंगल में पेड़ से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि मृतक सुमावली निवासी वीरेन्द्र कुशवाह पुत्र भागीरथ कुशवाह है और कोल्हूपुरा में उसकी ससुराल है। कुछ समय से उसकी तबियत खराब चल रही है और वह ससुराल में ही रह कर उपचार करा रहा था। मामले का पता चलते ही मृतक के ससुरालवाले भी वहां पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक पिछले 9 दिन से लापता था और उसकी गुमशुदगी तिघरा थाने में दर्ज है। उसके गुमशुदा होने के बाद परिवार तथा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
ऑटो चालक फांसी पर झूला
हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक बिरला नगर निवासी अवध पाण्डे (30) पुत्र गोपाल पाण्डे पेशे से ऑटो चालक है।  वह मार्केट से लौटकर घर आया और अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी निशा (32) पत्नी मधुसुदन कुशवाह ने बीती शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका के दो बेटे व एक बेटी थी और उसके पति मधुसुदन सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दी है।