अगर भाई-भाई साथ है तो इससे बढ़कर मां-बाप का कोई पुण्य नहीं है -मुनिश्री

Mar 06 2020

ग्वालियर। किसी भी घर की ताकत दौलत और शोहरत नहीं होती। देराणी-जेठाणी, सास-बहू एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हो समझो वह घर साक्षात नरक है। अगर भाई-भाई साथ है तो इससे बढ़कर मां-बाप का कोई पुण्य नहीं है। अगर आप संत नहीं बन सकते तो सद्गृहस्थ बनिए और घर को पहले स्वर्ग बनाइए। उक्त उद्गार जैन राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज ने  शुक्रवार को लोहमंडी स्थित दिगंबर जैन लाला गोकुलचंद जैसवाल पंचायती मदिर में धर्मसभा में व्यक्त किए। मुनिश्री विजयेष सागर महाराज एवं क्षुल्लक विष्वोत्तर महाराज मोजूद थे। 

मुनिश्री ने कहाकि अहंकार मत करो। यह किसी को जीने नहीं देता है। इससे व्यक्ति अपना सर्वस्व खत्म कर लेता है। इसके कारण कौरव, कंस, रावण आदि सब खत्म हो गए। हम अहंकार में अपने वंश को खत्म कर लेते हैं। इस अहंकार को त्यागने की कोशिश करो। हम जीवन में जितना आगे बढऩा चाहते हैं तो एक-दूसरे का स मान करना चाहिए। किसी भी बात के लिए शिकायत मत करो बल्कि धन्यवाद दो। 
 श्री भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति ग्रेटर ग्वालियर की ओर से आज षुक्रवार को आगामी 6 अप्रैल को आयोजित महावीर जयंती के लिए मुनिश्री विहर्श सागर महाराज के सानिध्य में बनाने ंिक लिए समिति के संयोजक पदमचंद्र ग्वालियरी, कोशाध्यक्ष निर्मल पाटनी व मनोज सेठी, रतन अजमेरा, विनय कासलीवाल, प्रतिनिधी मंडल ने श्रीफल भेंट कर मुनिश्री से स्वीकृति मागी है।  
   जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि श्री दिगंबर जैन मंदिर लाला गोकुलचंद समिति एवं सकल जैन समाज की ओर से राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज का 49 वां जन्म (अवतरण) दिवस 7 मार्च 2020 को दोपहर-1 बजे से मंदिर के प्रगांण में स्वागत नृत्य, चित्र अनवरण, दीप प्रज्वलन, शास्त्र भेंट, पाद प्रक्षालन, एवं पूजन भक्ति के साथ आयोजित होगा। जिसमे भिंड, मुरैना, बीना, आगरा, मथुरा, दिल्ली, झॉसी आदि जगह से गुरूभक्त पहुचेंगे।