बारिश के बाद खिली धूप

Mar 06 2020

ग्वालियर। बारिश के साथ ओले गिरने से एक बार फिर मौसम का पलटवार होते ही अंचल में सर्दी वापस लौट आई। आज सुबह आसमान में छाई काली घटाओं के साथ एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश होने से शहरवासियों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अंचल में एक साथ दो सिस्टम सक्रि य होने से आगामी अड़तालीस घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ बुधवार की रात से ही अंचल में सक्रिय है। इसी के साथ ही अरब सागर से आ रही नमी व बंगाल की खाड़ी में बने दूसरे सिस्टम के असर के चलते अंचल में रोजाना मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।  रात तेज बारिश के बाद ओले गिरने के बाद आज सुबह एक बार फिर आसमान में छाई काली घटाओं ने शहर को बारिश से तरबतर कर डाला। तेज हवा के साथ एक घंटे तक आसमान से काली घटाएं जमकर बरसने से सर्दी वापस लौट आई है। 
मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे के दौरान शहर में 20 मिलीमीटर बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की है। जहां रात 12.8 मिलीमीटर बारिश हुई और आज सुबह 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अंचल में दो सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से आगामी दो दिनो तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, साथ ही वातावरण में नमी घुलने से दिन व रात के पारे में कमी आने से अंचल में मौसम सर्द बना रहेगा। 
फसलों के नुक सान का आकलन करने टीमें गठित
अंचल में हुई बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्वालियर व चंबल संभाग में फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए दोनों संभागायुक्त ने राजस्व निरीक्षकों व पटवारियों को संबंधित गांव व हलकों में हुए नुकसान का तत्काल जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसानों को उनकी फसलों के हुए नुकसान पर मुआवजा दिया जा सके।
सुबह हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम का पलटवार देखने को मिला। अलसुबह आसमान में छाई घटाएं बारिश के बाद रु ासत होते ही बादल छंटते ही निकले सूर्य देवता ने शहरवासियों को खिली धूप ने सर्दी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद एक बार फिर अंचल में मौसम करवट बदलेगा। रात में एक बार फिर बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।