घरेलू हिंसा रोकने के लिए स्वयंसेवकों ने बनाई मानव श्रृंखला
Mar 05 2020
ग्वालियर। हमारे संविधान में महिला, पुरुषों को बराबर के अधिकार दिए गए हैं। महिलाएं समाज की नींव हैं और कोई भी समाज, परिवार महिलाओं का स मान किए बगैर आगे नहीं बढ़ सकता। यह बात गुरूवार को मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय में घरेलू हिंसा रोकने केलिए आयोजित कार्यशाला में रासेयो पुरूष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित बंसल ने कही। कार्यशाला में प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीति पांडे ने कहा कि महिलाएं बड़े पदों तक पहुंची हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यशाला से महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर उन्हें अन्य महिलाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व महिला व पुरूष इकाई द्वारा नई सडक़ा पर लोगों को जागरूक करने के लिए मानव श्रृखंला बनाई।
छात्र आकश राजपूत ने कहा कि इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडऩ आदि अपराध से पीडि़त महिलाओं की मदद करना है। इस अवसर पर अंकित गोस्वामी, शुप्त शर्मा, पवन कुशवाह, स्वाति सिंह राठौर, सृष्टि दुबे आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









