पुलिस की भर्ती के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mar 05 2020

ग्वालियर। लंबे समय से पुलिस भर्ती ना निकाले जाने से परेशान छात्रों ने गुरुवार को फूलबाग मैदान में प्रदर्शन कर सरकार से भर्ती निकाले जाने कीमांग की। प्रदर्शन करने पहुंचे आधा सैकड़ा छात्रों का आरोप था, कि मध्यप्रदेश सरकार काफी समय से भर्ती नहीं निकाल रही है, जिससे छात्र परेशान हंै और हताश हो चुके हंै।
प्रदर्शन कर रहे निवासी गौरव पुत्र रवि यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती नहीं निकाली जा रही है, जिससे पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक काफी परेशान हंै। सरकार गंूगी हो गई है, जिन्हें छात्रों की परेशानी नहीं दिख रही है। उनका यह प्रदर्शन सो रही सरकार को जंगाने के लिए है।