चोरों से भिडऩे वाले युवक का स मान हुआ

Mar 05 2020

ग्वालियर। वाहन चोरों की गैंग ट्रेस करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले युवक को आज पुलिस कप्तान नवनीत भसीन व एएसपी सत्येन्द्र तोमर और आरआई अरविन्द दांगी ने प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। 
इस अवसर पर पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने युवक की सराहना करते हुए कहा कि आपकी सजगता से कई लोगों के चोरी हुए वाहन उन्हें मिले, यह सराहनीय कार्य है और उन्होंने सजग शहरी होने का कर्तव्य निभाया है। गीता कॉलोनी दाल बाजार निवासी देवेन्द्र सिंह परमार ने 23-24 जनवरी की रात बाइक चोरी कर ले जा रहे चोर का बहादुरी से सामना करने और उसे पुलिस को सौंपकर पुलिस की मदद की थी। उसकी इस बहादुरी पर आज पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने उसके उज्जवल भविष्य की कामनां करते हुए पुरस्कृत किया।