आवतराम के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा
Mar 05 2020
ग्वालियर। लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायत के बाद गुरुवार को सेल टेक्स डिप्टी कमिश्नर मिक्की अग्रवाल के निर्देशन में मोर बाजार स्थित संजय भवानी के आवतराम मॉल, आवतराम एंड संस, अनिल ब्रदर्स, हेमराज मार्केट खासगी बाजार में सेलटेक्स विभाग द्वारा कार्रवाई शुरु कर दी गई, कोई भी अन्य व्यक्ति दुकान में प्रवेश न कर सके इसके लिए पुलिस फोर्स भी यहां बड़ी सं या में मौजूद था। अधिकारियों ने दुकान के क्रय-विक्रय के दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर इनकी तलाशी शुरु की, सुबह नौ बजे ही सेल टैक्स अमला दबे पांव मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच गया, तब शोरूम व दुकानों ताले डले थे, जिन्हें खुलवाया गया और दुकान संचालक को किसी भी तरह की होशियारी न दिखाने की भी हिदायत दी।
वहीं दुकान पर काम करने पहुंचे स्टाफ को भी बाहर तैनात पुलिस बल ने भीतर जाने से रोकते हुए वापस कर दिया। आवतराम फर्म पर शुरु हुई इस कार्रवाई के चलते क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया, ऐसे में अधिकांश तो दुकान खोलने ही नहीं पहुंचे, वहीं जिन्होंने ताले खोल लिए थे वह भी दोबारा शटर डालकर या तो घर निकल लिए या फिर वहीं खड़े होकर तमाशाई बने हुए हैं।
पुलिस की टीम रही तैनात जीएसटी की टीम ने छापा मारा तो उसके साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिसमें महिला पुलिस के आरक्षक भी मौजूद रहे। पुलिस ने न तो किसी को बाहर निकलने दिया और न ही किसी को अंदर से बाहर जाने दिया। टीम काफी देर तक संचालकों से दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करती रही।
जीएसटी राज्यकर विभाग के एंटी अवेजन ब्यूरो के द्वारा की जा रही छापे मार कार्यवाही के दौरान कपड़ा व्यापारी ने कहा कि हमारे सभी दस्तावेज सही है। अभी फिलहाल कार्यवाही शुरू की गयी है स्टॉक मिलाने की कार्यवाही के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









