निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ की कार्यवाही

Mar 04 2020

 

ग्वालियर  04 मार्च 2020 -  नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर सफाई मित्रांे की उपस्थित और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के साथ आवारा जानवर पकडना और अतिक्रमण की गई सड़को से अतिक्रमण हटावाने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। उपायुक्त श्री चैहान ने क्षेत्र क्रमांक 1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 सफाई मित्रों की एक दिवस के वेतन काटने एवं 01 की सेवायें समाप्त करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने सुबह 7 बजे क्षेत्र क्रमांक 1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गइ। जिसमें वार्ड 4 एवं 5 में निरीक्षण के दौरान वार्ड 04 में श्री शिवचरण पुत्र भोपतिया सफाई कर्मचारी अनुपस्थित, श्री राजेश पुत्र रमेश, श्री सिकंदर पुत्र मातादीन, श्री कल्लन पुत्र रतन, श्रीमती सरोज पत्नि मुरारी, श्री उमेश पुत्र रामचंद्र, श्री नरेश पुत्र सोवरन, श्री हरिओम पुत्र रामेश्वर, श्रीमती रनिता पत्नि रमेश सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। इसी प्रकार वार्ड 05 में श्री नितिन पुत्र गोपाल, श्री गोविंद पुत्र गोपल सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पये गए। इसके साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित श्री नरेश पुत्र सोवरन के विरूध सेवा समाप्ति कार्यवाही के निर्देश दिये गये। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों के आज दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिये गये।