अमृत योजना के कार्य कर रहीं सभी ऐजेंसिया समन्वय बनाकर करें कार्य, जिससे आमजनों को न हो परेशानी: निगम प्रषासक श्री ओझा नगर निगम द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा
Mar 04 2020
ग्वालियर दिनांक 04 मार्च 2020 - अमृत के तहत होने वाले सीवर व पानी के कार्य गुणवत्तावपूर्वक एवं तेज गति से हों इसके लिए सभी ऐजेंसिया आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें तथा इन योजनाओं का लाभ नागरिकों को किस प्रकार मिले और आमजनों को असुविधा भी न हो इसका अधिकारी ख्याल रखें। इसके साथ ही जो ठेकेदार समय सीमा में कार्य नहीं कर पा रहा उसका ठेका निरस्त करने की कार्यवाही करें। उक्ताश्य के निर्देश सम्भाग आयुक्त एवं निगम प्रशासक श्री एमबी ओझा ने आज बुधवार को नगर निगम की विभागीय समीक्षा बैठक में अमृत योजना के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
बाल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महीप तेजस्वी, अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री आरके श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अधीक्षण यंत्री जलकार्य श्री आरएलएस मौर्य, मुख्य समनव्यक अधिकारी श्री पे्रम पचैरी सहित सभी संबंधित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारम्भ में अमृत योजना के तहत सीवर के प्रोजेक्ट 1 पर चर्चा की गई। जिसमें जलालपुर एसटीपी को प्रारम्भ करने को लेकर संबंधित ठेकेदार से जानकारी चाही गई। जिसमें ठेकेदार द्वारा बताया गया कि वह शीघ्र ही प्लांट शुरू कर देगा। जिसको लेकर प्रशासक श्री ओझा ने निर्देश दिये कि आगामी 20 मार्च तक हर हाल में कम से कम 2 यूनिट प्रारम्भ की जावें। इसके साथ अन्य चार यूनिट भी 20 अप्रैल 2020 तक प्रारम्भ कराई जावें।
बैठक में स्वर्ण रेखा रिवर पर हनुमान बंाध से गुरूद्वारे तक अमृत योजना के तहत दोनो ओर डाली जाने वाली सीवर लाइन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सीईओ स्मार्ट सिटी श्री तेजस्वी ने बताया कि आपके द्वारा गठित समिति द्वारा आज हनुमान बंाध से गुरूद्वारे तक दोनो ओर सीवर लाइन डालने के लिए सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान हनुमान बांध से गुरूद्वारे से 54 नाले स्वर्ण रेखा रिवर में मिल रहे हैं। जिसमें अलग-अलग तीन विकल्प पर विचार किया जा सकता है। जिसकी पूर्ण योजना बनाना है। इसको लेकर निगम प्रशासक श्री ओझा ने निर्देश दिये कि आगामी 15 दिवस में पूर्ण विस्तृत सर्वे कर तीनों प्रस्ताव तैयार करें तथा फिर सभी के समन्वय से जो योजना सबसे बेहतर होगी उस पर कार्य किया जायेगा।
इसके साथ ही उन्होने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिये कि स्वर्ण रेखा रिवर में सफाई का कार्य जारी रखें तथा आगामी 20 मार्च तक सफाई का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए तथा सफाई कार्य के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सभी श्रमिक आवश्यक सभी संसाधनों के साथ ही स्वर्ण रेखा में सफाई के लिए उतरें।
बैठक में निगम प्रशासक श्री ओझा ने अमृत योजना के तहत सीवर लाइन एवं पानी की लाइन डालने के लिए खोदी जा रही सडकों की रेस्टोरेशन को लेकर भी चर्चा की तथा विधानसभावार सडक रेस्टोरेशन की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडक के कारण आम आदमी परेशान होता है। इसलिए सडक रेस्टोरेशन का कार्य तत्काल कराया जाये। इसके लिए आम नागरिकों को असुविधा न हो। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री माकिन ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिये कि सिटी सेंटर क्षेत्र एवं फूलबाग क्षेत्र का व्यूटीफिकेशन का कार्य बेहतर तरीके से करना है।
इसके साथ ही अमृत योजना के प्रोजेक्ट 2 पर चर्चा करते हुए लालटिपारा एसटीपी की प्रगति को लेकर चर्चा की तथा हर हाल में 65 एमएलडी एसटीपी एवं 8 एमएलडी एसटीपी 20 अपै्रल 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिये। इसके साथ ही पानी की लाइनों को लेकर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा तिघरा से जलालपुर तक डाली जा रही पानी की लाइन को लेकर संबंधित ठेकेदार से चर्चा की एवं 31 मार्च 2020 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये और यदि यह कार्य इस समय सीमा में पूर्ण नही होता तो संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये।
बैठक में अमृत योजना के तहत बनने वाली 43 पानी की टंकियों को लेकर चर्चा की गई। जिसमें संबंधित ठेकेदार के कार्य की प्रगति काफी धीमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये गए।
बैठक प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बनाये जा रहे आवासों को लेकर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिश निर्देश दिये। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









