निगम प्रशासक द्वारा गठित दल ने किया स्वर्ण रेखा रिवर का सर्वे
Mar 04 2020
ग्वालियर 04 मार्च 2020 - स्वर्ण रेखा रिवर के दोनो ओर अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने एवं स्वर्ण रेखा रिवर में साफ पानी चलाने के लिए फिजीकल सर्वे हेतु निगम प्रशासक द्वारा गठित की गई अधिकारियों की टीम ने आज हनुमान बांध से गुरूद्वारे तक निरीक्षण कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार की।
सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महीप तेजस्वी के नेतृत्व में गठित दल में अधीक्षण यंत्री श्री आरएलएस मौर्य, कार्यपालन यंत्री अमृत श्री व्हीके छारी, कार्यपालन यंत्री श्री आरके शुक्ला, श्री अनमोल कोचर, सहायक यंत्री श्री राजेन्द्र भदौरिया, श्री शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने स्वर्ण रेखा रिवर का सर्वे किया। सर्वे के दौरान हनुमान बांध से गुरूद्वारे तक 54 नाले स्वर्ण रेखा में खुलते हुए मिले इसके साथ ही कई स्थानों पर चेम्बर टूटे एवं नाला चैक मिला जिसको लेकर आवश्यक सफाई कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए तथा निगम प्रशासक को सौंपने हेतु विस्तृत रिर्पोट तैयार की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









