अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्याबाई दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विजेता-उपविजेता ट्राफी का अनावरण
Mar 04 2020
ग्वालियर। निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के तत्वाधान में फिजीकली चैलेन्जड क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ इण्डिया द्वारा दिनांक 06 मार्च 2020 से 08 मार्च 2020 तक अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्याबाई दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इन्दौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के क्रिकेट स्टेडियम, इन्दौर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को प्रदान की जाने वाली चमचमाती ट्राॅफियों का अनवारण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री दीपक सचेती द्वारा किया गया।
अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्याबाई दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष श्री दीपक सचेती ने जानकारी ली। समिति सचिव संजय सिंह तोमर एवं सहसचिव उमेश गुप्ता ने श्री सचेती को बताया कि अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्याबाई दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में आने वाले सभी खिलाडियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्याबाई दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के प्रमुख 6 राज्यों उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ, गुजरात, कर्नाटक एवं मेजबान मध्यप्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियेागिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। इस प्रतियेागिता में टी-20 फार्मेट के आधार पर 20-20 ओवर के मैच होंगेे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









