जीवन में मंजिल का ध्यान रखेंगे तो तु हें सफलता जरूर मिलेगी-मुनिश्री
Mar 04 2020
ग्वालियर। वह व्यक्ति पुण्यशाली होते हैं जो राई के बराबर भी मंदिर बना देते हैं। जीवन में लक्ष्य हमेशा याद रखो, भले ही मार्ग बदलते रहते हों लेकिन मंजिल का याल रखोगे तो तु हें मंजिल जरूर मिलेगी। रास्ते मे तकलीफ हो सकती है लेकिन घर पहुंचने पर किसी को तकलीफ नहीं होगी। उक्त उद्गार जैन राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज ने आज बुधवार को उपग्वालियर लोहमंडी स्थित दिगंबर जैन लाला गोकुलचंद जैसवाल पंचायती मदिर में मंगल प्रवेष के दौरान धर्मसभा में व्यक्त किए। मुनिश्री विजयेष सागर महाराज एवं क्षुल्लक विष्वोत्तर महाराज मौजूद थे।
मुनिश्री ने कहाकि संसार के मार्ग में तकलीफ है लेकिन मंजिल पर नहीं होगी। मार्ग बाहर की वस्तु है और मंजिल अंदर की वस्तु है। सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। जो व्यक्ति पहाड़ पर चढऩे वाला है वह व्यक्ति छोटी-मोटी तकलीफों पर ध्यान नहीं देता है। किसान मेहनत से फसल बोता है और फसल लहलहाती देख वह सुख का अनुभव करता है। मुनिश्री के चरणो में मदिर प्रबंध समिति के अघ्यक्ष पदमचंद्र जैन, मंत्री देवेद्र जैन, नवरंग जैन, दिलीप जैन, राहुल जैन, अभिलाश जैन, मनीश जैन, पवन जैन, अलोक जैन, ने श्रीफल चढकार आर्शीवाद लिया।
मुनिश्री ने कहा ंिक होली पर्व को सद्भावना एवं आपसी भाई-चारे से मनाने के लिए प्रेरित ंिकया। हमें होलिका दहन भी मात्र गोबर के कंडों से करना चाहिए। वृक्ष को काटकर अर्थात् लकड़ी से होलिका दहन कतई न करें। इससे पर्यावरण तो दूषित होता ही है साथ ही वृक्षों में भी एक इंद्रिय जीव होता है। इससे भी हमेें हिंसा का दोष लगता है। वृक्ष हमारे लिए ऑक्सीजन देते है। जिससे हम जीवित है। अनेक लोगों ने, समाचार पत्रों ने भी इस मुहिम को जन जन में पहुंचाने की सार्थक पहल की है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि श्री दिगंबर जैन मंदिर लाला गोकुलचंद समिति एवं सकल जैन समाज की ओर से राश्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज का 49 वां जन्म (अवतरण) दिवस 7 मार्च 2020 को दोपहर-1 बजे से मंदिर के प्रगांण में बडे धूमधाम के साथ मनाने कव लिए मुनिश्री ने का सुबह थाठीपुर से पद विहार कर लोहमंडी जैन मंदिर में गाजे बाजे के साथ समाजजनों ने मंगल प्रवेष कर अगवानी की। राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज का रंगोली सज्जकर जैन समाज के श्रद्धालृओ ने पाद प्रक्षालन और आरती उतारी के आर्षिवाद लिया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया ंिक मुनिश्री के सानिध्य में 15 से 20 मार्च तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता पिता की गोद भराई कार्यक्रम आज गुरूवार को दोपहार 1 बजे से निज निवास 94 साकेत नगर तानसेन रोड कार्यक्रम आयोजित होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









