ट्रक की टक्कर से एक की मौत

Mar 04 2020

ग्वालियर। मोहना थाना क्षेत्र में एक लापरवाह एक अज्ञात ट्रक चालक ने दौरार घाटी में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेजकर ट्रक चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार मानसिंह पुत्र बच्चू सिंह आदिवासी निवासी भानगढ़, मोहना  मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था इस दौरान दौरार घाटी पर अज्ञात ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पांच लड़कियां हैं सड़क हादसे के बाद भानगढ़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस की एक टीम मृतक के घर पर पहुंची है। सभी परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।