बारिश ने ढाया लोगों पर सितम
Mar 04 2020
ग्वालियर। बुधवार को मौसम बदलने के साथ जहंा ठंडी हवाएं चलने लगी वहीं दिन चढने के साथ बारिश ने मौसम पूरी तरह से बदल दिया और तापमान में खासी ठंडक देखने को मिली। अंचल के कई इलाकों में ओला वृष्टि की भी खबर है जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
बुधवार को ग्वालियर में ठंडी हवाओं और तेज बारिश ने लोगों पर काफी सितम ढाया सुबह धूप खिलने के बाद एकाएक बदले मौसम ने लोगों को ठंड से कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया। और फिर बारिश ने रही कही कसर पूरी कर दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है और आने वाले दिनेां में इसका असर यूं ही जारी रहेगा। आगामी 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल और रीवा संभागों के जिलों एवं पन्ना, छतरपुर व टीकमढ़ में गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले तीन-चार दिनों में फिर से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज आंधी भी चल सकती है।
10 मार्च से चढ़ेगा पारा
दक्षिण पश्चिमी मप्र में बने चक्रवात के कारण पूरे मप्र का मौसम बार-बार बदल रहा है। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन बादल छाने के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। अभी कुछ दिन और मौसम ऐसा ही रहेगा। 10 मार्च के बाद तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है सर्दी की विदाई क साथ पारा धीरे-धीरे चढऩे लगा है। जिसकी वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। फिलहाल तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है इसलिए लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है, लेकिन कुछ समय बाद ही प्रदेश में गर्मी की चुभन महसूस होने के आसार जताए जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









