पुलिस ने दो भैंस चोरों को किया गिर तार
Mar 03 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में मंगलवार को थाना प्रभारी हस्तिनापुर कुलदीप सिंह वर्गे को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 7 जनवरी को थाना हस्तिनापुर में हुई भैस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को ग्राम डबका में देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी हस्तिनापुर ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर दो शातिर भैंस चोरों छोटू उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह गुर्जर उम्र 23 साल एवं कल्याण सिंह पुत्र गुलाब सिंह गुर्जर उम्र 55 साल निवासीगण ग्राम डबका, हस्तिनापुर जिला ग्वालियर को गिर तार किया। गिर तार चोरों से शक्ति से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि 7 जनवरी की रात्रि गौडा के छप्पर से 03 भैसों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था और चोरी गई भैसों को 50 हजार रूपये में बेच दिया था। चोरी गई भैसों को बेचने से प्राप्त 50 हजार रूपये की रकम को उक्त चोरो से बरामद कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि फरियादी कलियान सिंह पुत्र केहरी सिंह गुर्जर उम्र 65 निवासी ग्राम डबका थाना हस्तिनापुर ने थाने पर आकर सूचना दी कि रात्रि में छप्पर के अन्दर अपनी 03 भैसों को बांधकर सो गया था। उसने सुबह उठकर देखा तो छप्पर के अन्दर से तीनों भैंस गायब मिली। जिस पर से थाना हस्तिनापुर मे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना मे लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









