एटीएम कार्ड बदलकर रूपये निकालने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिर तार किया

Mar 03 2020

ग्वालियर। मंगलवार को फरियादी श्रीमती गायत्री शर्मा पत्नी गोकुल शर्मा निवासी न्यू संजय नगर, बिरलानगर, ग्वालियर द्वारा थाना ग्वालियर पर आकर सूचना दी कुछ जब वह एटीएम पर पैसे निकाल रही थी तभी कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा छल पूर्वक मेरा एटीएम बदल लिया। घटना के बाद उनके मोबाइल पर एटीएम द्व़ारा 46968 रूपये निकलने का मैसैज प्राप्त हुआ। जिस पर से थाना ग्वालियर मे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधडी का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना मे लिया। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी ग्वलियर द्वारा एक टीम का गठन किया और गठित टीम द्वारा एटीएम की फुटेज के आधार पर उक्त शातिर बदमाशों की पहचान कमलराय पुत्र चतुर्भुजराय निवासी राय कॉलोनी, घासमण्डी ग्वालियर एवं अष्वनी उर्फ छुन्ना दुबे पुत्र श्रीनिवास दुबे निवासी कोटेष्वर कॉलोनी ग्वालियर के रूप हुई जिन्हें ग्वालियर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के एक घण्टे के अन्दर गिर तार कर शातिर बदमाशों के कब्जे से एटीएमकार्ड व एटीएम से निकाली गई रकम 46968 रूपये को बरामद किया।