बलात्कार का आरोपी पुलिस ने पकड़ा

Mar 03 2020

ग्वालियर। थाना प्रभारी बिजौली वीरंिसंह ठाकुर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिजौली क्षेत्र मे हुये बलात्कार के प्रकरण के आरोपी विजय सिंह बघेल को ग्राम भेलाकलाँ में देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते थाना प्रभारी बिजौली ने मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाश विजय सिंह बघेल पुत्र रामप्रसाद बघेल उम्र 50, निवासी भेलाकलाँ, थाना बिजौली, जिला ग्वालियर को गिर तार किया। गिर तार बदमाश के खिलाफ थाना बिजौली मे बलात्कार का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
ज्ञात हो कि फरियादिया द्वारा थाना बिजौली मे आकर बदमाश विजय सिंह बघेल पुत्र रामप्रसाद बघेल द्वारा बलात्कार किये जाने की रिपोर्ट की थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बिजौली द्वारा बलात्कार का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर मुखबिर सूचना पर से ग्राम भेलकलाँ से गिर तार कर लिया गया।
सराहनीय भूमिका: उक्त बलात्कार के आरोपी को गिर तार करने मे थाना प्रभारी बिजौली वीरसिंह ठाकुर, सुरजीत परमार, रणवीर सिंह,  संदीप, रामप्रीत, धर्मेन्द्र एवं जसवीर गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।