महिला की लाश मिली, हत्या की आशंका
Mar 03 2020
ग्वालियर। बनमोर निवासी राम भरत सेन प्रायवेट जॉब करता है और अभी हजीरा थाना क्षेत्र के प्रसाद नगर के पास पुरूषोतम किरार के मकान में किराए का कमरा लेकर पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता है। खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। सुबह राम भरत ने पुलिस को सूचना दी कि ज्योति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी बुलावा लिया। वहीं हादसे का पता चलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और गला घोटकर हत्या की आशंका जताते हुए बताया है कि मृतका का चेहरा सूजा हुआ है, इसलिए उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद मौत की असल वजह जानने के लिए शव को पीएम हाउस भेज दिया है।
वृद्ध का शव मिला
इंदरगंज थाना क्षेत्र के सनातन धर्म मंदिर के सामने एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला है। बुजुर्ग का शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 70 साल है और उसने कुर्ता व धोती पहनी हुई थी। फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









