रामलीला के लिए भूमि पूजन हुआ

Mar 03 2020

ग्वालियर। रामलीला स्थल पर भूमि पूजन के लिए श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर दंदरौआ धाम महंत रामदास महाराज की मौजूदगी में संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कलयुग में श्री राम नाम के जाप को सर्वोतम बताते हुए कहा कि जब राम की सेना समुद्र पार करने में असमर्थ हुई तब हनुमानजी ने पत्थरों पर राम नाम लिखकर समुद्र में छोड़ दिया, जिसके द्वारा पुल बन गया पत्थर नहीं डूबे तब हनुमानजी ने राम के नाम को राम से बड़ा बताया और कहा कि जिस राम नाम को लिखने मात्र से पत्थर तर गए उस राम नाम के जपने वाले से हनुमान जी हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
भूमि पूजन में समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल झंग, बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोरा, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा, दुष्यंत साहनी, पूर्व अध्यक्ष सतपाल बत्रा, देवेंद्र अरोरा, प्रमोद पाहवा, देवकीनंदन अरोरा, अशोक सुनेजा, कश्मीरी लाल बत्रा, सतीश पाहवा,जगन्नाथ अरोरा,रवि बत्रा, लाजपत नागपाल, कमल मिगलानी, राजू पंडित सहित समिति के वंती देवी चचड़ा, पुष्पा अरोरा, मायादेवी, वीर आशा अरोरा भी उपस्थित थी।