कड़ी सुरक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा शुरू
Mar 03 2020
ग्वालियर। परीक्षार्थियों को प्रवेश देने से पहले ही गेट पर तलाशी लेते हुए टाई और बेल्ट पर लिखी नकल को पकड़ लिया और परीक्षार्थियों को केन्द्र में प्रवेश करने के बाद भी चेकिंग केन्द्राध्यक्षों ने की, जिससे नकल न हो सके। केन्द्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी अपने जूते और चप्पल हाथों में लेकर कक्ष तक पहुंचे। तो कई सेंटरों पर कक्ष के बाहर जूते-मोजे उतरवाए गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा संस्कृत के पेपर के साथ मंगलवार से शुरू हो गई। 92 केन्द्रों पर शुरू हुई परीक्षा के लिए सुबह से ही दल-बल के साथ प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
आज 7.30 बजे से ही परीक्षार्थी केन्द्रों पर पेपर देने के लिए पहुंचना शुरू हो गए, जहां कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों की पुलिसकर्मी व केन्द्राध्यक्ष तलाशी ले रहे थे, तलाशी के दौरान जूते-चप्पल बाहर उतरवाए तो वहीं कई परीक्षार्थियों के हाथों और कपड़ों पर नकल लिखी मिली, जिसे लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया, हंगामा हुआ, लेकिन केन्द्राध्यक्षों ने कहा कि पहले इसेसाफ करके आओ और इसके बाद प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थी हाथों पर लिखी नकलको मिटाने के लिए जुटे रहे और कपड़ों पर लिखी नकल मिटा ली, इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
नहीं दे पाई छात्रा परीक्षा
पद्मा विद्यालय के कक्षा 10 में पढऩे वाली छात्रा शिवि लखेरा का सेंटर रामनारायण स्कूल में पड़ा है। परिचय पत्र से फोटो मिलान नहीं होने के कारण उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। उसके पिता पंकज लखेरा का कहना है कि फोटो बदलने के लिए वह कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ जिससे आज उनकी बेटी को परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है।
जाम देख कलेक्टर नाराज
परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के कारण आज सुबह से ही शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। अघोषित जाम लगने से राहगीरों को निकलने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। क पू स्थित पद्मा विद्यालय के पास कलेक्टर अनुराग चौधरी निकले और उन्होंने सेंटर के बाहर जाम की स्थिति देखी तो शिक्षा विभाग के कंट्रोल रूम में फोन कर एक्शन लिया।
कंट्रोल रूम में कलेक्टर का फोन आते ही वहां बैठे शिक्षक सक्रिय हो गए और गेट पर आकर परीक्षार्थियों को अंदर कराने में जुट गए तो वहीं क पू थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के लिए अच्छी-खासी मशक्कत करती रही, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर खड़े वाहन नहीं हट रहे थे, जिससे पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। आज हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले के दिन परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए इनके अभिभावक व मित्र भी परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से ही एकत्रित होना शुरू हो गए,परीक्षा सेंटरों के बाहर परीक्षार्थियों की अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी, तो इनके अभिभावक भी सेंटरों के बाहर खड़े होकर केन्द्र के खुलने का इंतजार कर रहे थे। परीक्षार्थियों को प्रवेश सुबह आठ बजे से दिया गया, लेकिन इससे पहले सुबह आठ बजे सड़क किनारे वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सुबह दो घंटे तक आज जाम की स्थिति कई जगह निर्मित रही।
कई कमरों से सीसीटीवी गायब
परीक्षा के दौरान नकल न हो इसके लिए सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिया गया था लेकिन इसके बाद भी कई परीक्षा सेंटरों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं, इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षाधिकारी को दी जा रही है।
मोबाइल बजते ही हुए सक्रिय
परीक्षा सेंटरों के बाहर खड़े प्रायवेट स्कूलों के शिक्षक के जैसे ही मोबाइल बजना शुरू हुए तो उन्होंने अपने चहेते परीक्षार्थियों को सचेत कर दिया। मोबाइल बजने के साथ ही शिक्षक और परीक्षार्थी सक्रिय हो गए और वह गाइड व किताबों में प्रश्न उत्तरों को खोजते हुए रूमाल, घड़ी, हथेली व शर्ट की कॉलर पर लिख रहे थे, तो कई परीक्षार्थी पर्स पर नकल की इबारत लिखते हुए परीक्षा कक्ष में पहुंचे। गेट पर चेकिंग में जो पकड़े गए उन्हें बाहर किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









