कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण व्यवस्थायें चाक.चौबंद
Mar 02 2020
ग्वालियर 02 मार्च 2020 कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने सोमवार को हायरसेकेण्ड्री परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जीवाजीराव शासकीय उमावि जनकगंज का निरीक्षण किया। जहां उन्हें व्यवस्थायें ठीक मिली। लेकिन उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा हॉल के अंदर लाईट की और अधिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम बंद मिलने पर केन्द्राध्यक्ष से पूछा कि इसमें परीक्षा क्यों आयोजित नहीं की गई। इस पर उन्होंने प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी द्वय ने शासकीय कन्या उमावि शिंदे की छावनी भी पहुँचे। जहां उन्हें व्यवस्थायें चाक.चौबंद मिली। जिससे वे संतुष्ट नजर आए।
कलेक्टर श्री चौधरी ने सीसीटीव्ही कैमरे की व्यवस्था को भी देखाए जिससे वे संतुष्ट नजर आए। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा अभी कुछ हफ्ते चलेंगींए हमने सुरक्षा के सारे इंतजाम पूर्व से ही कर लिए थे। हमारे सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर रहे हैं। हम साइंसए मैथ और इंग्लिश के पेपर के दिन विशेष व्यवस्था करेंगेए ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और अगर किसी कारण से कोई प्रश्न नहीं आता है या कम नम्बर आते हैं तो दोबारा प्रयास करेंए सभी के जीवन में उतार.चढ़ाव आता है। पुनरू प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है।
पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पूर्व से ही होमवर्क कर लिया था। जिसके तहत पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई है। अभी हमने निरीक्षण के दौरान पाया कि पर्याप्त पुलिस बलए केन्द्राध्यक्ष व अन्य स्टाफ मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अंग्रेजीए गणितए साइंस के पेपरों के लिये अलग से रणनीति बनाई है। जिसमें और अधिक सख्ती के साथ कार्य करेंगे। अभी तक किसी भी परीक्षा केन्द्र से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि परीक्षा में नम्बर कम आने पर या असफलता से घबराएं नहीं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि हम भी कई बार परीक्षा में असफल होकर पुनरू परीक्षा देकर सफल होकर आगे आए हैं। उन्होंने पालकों से भी आग्रह किया कि बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें और उन्हें समझाइश दें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









