सीवर टैंक खाली कराने के लिए शुल्क निर्धारित ग्वालियर दिनांक 02 मार्च 2020 - नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए सीवर चेम्बर एवं सेप्टिक टैंकों की सफाई हेतु वाहन एवं मशीनरी उपलब्ध कराई जाती है। जिसके शुल्क निगम द्वारा निर्धारित किये गए हैं। सीवर सैल प्रभारी श्री शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के निजी सीवर टैंक एवं सेप्टिक टैंक खाली करने के लिए वाहन एवं मशीनरी उपलब्ध कराये जाते हैं। जिसके लिए निर्धारित शुल्क संबंधित व्यक्ति से जमा कराया जाता है। इसी क्रम में निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के आदेशानुसार सीवर सक्शन मशीन 2 हजार लीटर किराया 500 रूपये प्रति टैंकर, सीवर सक्शन मशीन 4 हजार लीटर किराया 2 हजार रूपये प्रति टैंकर, सुपर सकर यूनिट किराया 25 हजार रूपये प्रति कार्य दिवस (8 घंटे) के हिसाब से शुल्क जमा कराया जायेगा। सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि उनके यहां जो भी आवेदन सीवर टैंक/सेप्टिक टैंक खाली कराने के लिए आते हैं। उनके लिए सीवर सैल बोट क्लब कार्यालय में पत्र भेजकर वाहन की मांग कर सकते हैं तथा इसके लिए संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था से निर्धारित राशि जमा करायें।

Mar 02 2020