सम्पत्तिकर वसूली शिविर 4 एवं 5 मार्च को वार्ड 4 चन्दन नगर में ग्वालियर दिनांक 02 मार्च 2020 - नगर निगम ग्वालियर के सम्पत्तिकर विभाग के अमले द्वारा सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए नियमित रुप से सम्पत्तिकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। उपायुक्त सम्पत्तिकर ग्वालियर ने जानकारी हुए बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 के अंतर्गत वार्ड 4 के नागरिकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय नागरिकों का सम्पत्तिकर जमा कराने के लिए दो दिवसीय शिविर दिनांक 4 एवं 5 मार्च को डीएबी स्कूल पर, मरघट रोड चन्दन नगर में संपत्तिकर वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में क्षेत्र के नागरिक अपना सम्पत्तिकर जमा कर मौके से ही रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

Mar 02 2020