अनुपस्थित पाये जाने पर तीन डब्ल्यूएचओ एवं एक सफाई निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देष
Mar 02 2020
ग्वालियर दिनांक 02 मार्च 2020 - नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर सफाई मित्रांे की उपस्थित और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के साथ आवारा जानवर पकडना और अतिक्रमण की गई सड़को से अतिक्रमण हटावाने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। अनुपस्थित पाये जाने पर तीन डब्ल्यूएचओ एवं एक सफाई निरीक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की गई।
उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने सुबह 7 बजे वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री चैहान ने कार्यालय क्र. 11 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 24, 28 एवं 30 के डब्लूएचओ अनुपस्थित पाये गये साथ ही क्षेत्र के स्वच्छता प्रभारी निरीक्षक श्री भारती भी अनुपस्थित मिले। उपायुक्त श्री चैहान के द्वारा उक्त सूचना निगमायुक्त श्री संदीप माकिन को दी। जिसपर निगमायुक्त श्री माकिन ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए तीनो डब्लूएचओ श्री राहुल वार्ड 24, श्री कृष्ण कुमार वार्ड 28, श्री सेवाराम वार्ड 30 को एवं एस आई भारती को निलंबित किये जाने के निर्देश अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव को दिये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









