हॉकी में गोल्ड जीतकर लौटीं बेटियों का एडीजीपी ने किया भव्य स्वागत

Mar 02 2020

ग्वालियर। एक जमाना था जब ग्वालियर-चंबल में बेटियां चार-दिवारी तक सीमित रहती थीं, लेकिन वक्त बदलने के साथ ही अब चंबल की बेटिय़ां न सिर्फ घरों से निकल रही हैं बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। चंबल की बेटियों के बढ़ते कदम की अब लोग दिल खोलकर प्रशंसा भी कर रहे हैं। इसका नजारा सोमवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जहां खेलो इंडिया युनिवर्सिटी में नेशनल का गोल्ड मेडल जीतकर आई ग्वालियर महिला हॉकी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर एडीजीपी राजाबाबू सिंह खुद पुलिस बैंड के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचेे, जहां उन्होंने बैंड की सुमधुर धुन के बीच गोल्ड जीतने वाली बेटियों का आत्मीय स्वागत किया। एडीजीपी राजाबाबू सिंह का मानना है जब तक बेटियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक बेहतर समाज का निर्माण नहीं होगा। इसीलिए वे इस दिशा में काम कर रहे हैं। लड़कियों को स्वतंत्रता, समर्थन और प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। जो इन बच्चियों ने साबित करके बता दिया है। यही वजह है कि जब चंबल की बेटियों ने हॉकी नेशनल में गोल्ड मेडल जीता तो वो खुद उनको स मान देने पहुंच गए। वहीं हॉकी टीम की कप्तान प्रतिभा आर्य का कहना था कि इस अभूतपूर्व स्वागत से उनको आगे बढऩे का हौंसला मिलेगा। गौरतलब है कि उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गे स का आयोजन हुआ था। जिसमें ग्वालियर की महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है और सोमवार सुबह टीम वापस लौटकर ग्वालियर आई।