छात्राओं को घुमाया किला, बताई विरासत की खासियत
Mar 01 2020
ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन पड़ाव स्थित गायत्री नगर में महाविद्यालय की छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकालकर योग किया। इसके बाद ग्वालियर फोर्ट पर अलग-अलग शैली की बनी ऐतिहासिक विरासत जानकारी देने के लिए छात्राओं को ग्वालियर फोर्ट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीति पांडे ने फोर्ट की ऐतिहासिक विरासत की जानकारी छात्राओं को दी। इसके अंतर्गत मानसिंह पैलेस, तेली का मंदिर, कर्ण महल, सहित सूरज कुंड का भ्रमण कराया। इसके बाद सूर्य मंदिर का भी भ्रमण कराया।
इस मौके पर डॉ नीति पांडे ने छात्राओं से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में समय की पाबंदी, योजनाबद्ध तरीके से काम करना जैसी बातें सीखीं। घर में कितने बजे भी उठो, कुछ भी करो कोई पाबंदी नहीं है, पाबंदी तो यहां भी नहीं है, लेकिन जीवन को किस तरह से जीना है कि वह बेहतर रूप ले सके, यह यहां सीखा। इस अवसर पर डॉ अमित बंसल, रीना रानी जाट आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









