फाइनेंस कंपनी के कारिंदों ने की ढोली बुआ पुल पर पथराव और फायरिंग, मामला दर्ज
Mar 01 2020
ग्वालियर। शहर में फायरिंग की घटनाएं अब आम बात हो गईं हैं। इसी कड़ी में आज ढोली बुआ का पुल इलाके में लोन की किश्त वसूलने पहुचे फाइनेंस कंपनी के आधा दर्जन से ज्यादा बाइक सवार कारिंदों ने एक श स के घर पर पथराव और फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही फरियादी पुलिस के पास पहुच गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जनकगंज थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के अनुसार ढोली बुआ का पुल इलाके में रहने वाले जीतेन्द्र कुशवाह ने सिटी सेंटर स्थित तनुष्का हीरो फाइनेंस से नब्बे हज़ार रुपये का पर्सनल लोन लिया था। शनिवार को जीतेन्द्र का साढ़े चार सौ रुपये के एक्स्ट्रा कलेक्शन को लेकर कंपनी के कारिंदे धीरेंद्र गुर्जर निवासी चंद्रवदनी का नाका से मुंहवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रविवार को धीरेंद्र अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जीतेन्द्र के घर पहुचा और पथराव व फायरिंग कर भाग निकला। बकौल थाना प्रभारी जीतेन्द्र लोन की पहली किश्त दे चुका है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो फरियादी के परिजनों ने मोबाइल से शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं जीतेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने धीरेंद्र गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









