भारतीय जनता पार्टी में पारदर्शिता से कार्य किया जाता है-विवेक शेजवलकर
Mar 01 2020
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की संगठनात्मक जिला बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में पूर्व मंत्री एवं आजीवन सहयोग निधि की संभाग प्रभारी श्रीमती माया सिंह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, संभाग सह प्रभारी एवं पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, जिला प्रभारी कमल माखीजानी, शरद गौतम, बृजेंद्र सिंह जादौन, राकेश माहौर की उपस्थिति में संपन्न हुई।
भाजपा कार्यालय पर आजीवन सहयोग निधि के विषय पर आहुत हुई बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयालजी उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी र्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर हुआ। बैठक का संचालन कमल माखीजानी ने एवं आभार दीपक शर्मा जी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत की कमाई से सहयोग राशि जो आजीवन सहयोग निधि के रूप में हर साल एकत्रित करके संगठन चलाने के लिए उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि लाखों, करोडों कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही आज भारतीय जनता पार्टी का विशाल और विराट स्वरूप दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि का प्रत्येक मंडल को निश्चित लक्ष्य दिया है जिसे हर हाल में पूरा करना होगा, मेरी जहां आवश्यकता पड़े मैं आपका सहयोग करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगी।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंकुरण काल से ही अलग पहचान बनाई है। पार्टी आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से धन संग्रह करती है उसी धन का उपयोग प्रदेश कार्यालय सहित अन्य गतिविधियों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पारदर्शिता से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को यथाशक्ति आजीवन सहयोग निधि पार्टी को समर्पण करना चाहिए, आपके द्वारा दी गई निधि के माध्यम से ही पार्टी की विभिन्न गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित होती हैं।
बैठक में रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य प्रदेश संगठन द्वारा दिया गया है वह आप सभी की मेहनत से पूरा होगा।
आजीवन सहयोग निधि के संभाग सह प्रभारी पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि प्रदेश संगठन जिले को जो भी लक्ष्य देता है उसे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी पूरा करते हैं, संगठन की अपेक्षा के अनुरूप सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक किए जाते हैं। आजीवन सहयोग निधि का काम भी आप सभी के सहयोग से ही पूरा किया जाएगा। आप सभी लोग संगठन के निर्देशानुसार अपना अपना लक्ष्य शीघ पूरा करेंगे ऐसा आपसे मेरा आग्रह है।
इस अवसर पर रामेश्वर भदौरिया, संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन, कमला सोनी, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, रामप्रकाश परमार, प्रयाग तोमर, चेतन मंडलोई, बृजमोहन शर्मा, खुशबू गुप्ता, बलराम बघेल, भरत दांतरे, विवेक प्रताप सिंह चौहान, सतीश बोहरे, संतोष गोडयाले, राजू सेंगर, फैजल अली काजमी, प्रतीक तिवारी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, विनय जैन, रेशु राजावत, रूकमणि जोशी, प्रीती थोराठ, शर्मिला कुशवाह, जगदीश राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









