ईनामी फरारी वारंटी को महिला थाना पुलिस टीम ने मय हथियार के किया गिर तार

Mar 01 2020

ग्वालियर। महिला थाना प्रभारी गीता भदौरिया द्वारा मुखबिर की सूचना पर से हत्या के प्रकरण में वर्ष 2019 से फरार स्थाई वारंटी व तीन हजार रूपये के ईनामी राजा भैया गुर्जर पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम कांकर थाना सीहोर जिला शिवपुरी को मय 315 बोर कट्टा व 4 जिंदा राउण्ड सहित धर दबोचा। जिस पर आ र्स एक्ट के तहत थाना पड़ाव में प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
स्थाई वारंटी राजा भैया पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम कांकर थाना सीहोर जिला शिवपुरी थाना सीहोर के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसका वर्ष 2019 में माननीय न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था उक्त फरार स्थाई वारंटियों की गिर तारी के काफी प्रयास किये गये थे। स्थार्इ वारंटी को गिर तार करने में महिला थाना प्रभारीगीता भदौरिया, राजेन्द्र सिंह, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक राजवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, सुनील की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षकग् वालियर द्वारा स्थाई वारंटियों को पकडऩे वाली टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।