परीक्षाओं के दौरान किसी भी हालात में बिजली रुकावट न करें-विधायक पाठक
Mar 01 2020
ग्वालियर । आज सोमवार से शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई में बिजली, किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न करें, इसी चिंता के चलते ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक ने रोशनी घर स्थित विभाग के कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि 2 मार्च से लेकर 31 मार्च तक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाएं संचालित की जा रही है इस दौरान बिजली विभाग की ओर से विद्युत कटौती कर, पढ़ाई में किसी भी प्रकार का कोई भी अवरोध उत्पन्न न किया जाए, इस पर अधिकारियों ने भी विधायक श्री पाठक को आश्वस्त किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत कटौती नहीं की जाएगी और यदि किसी भी अन्य कारण से लाइट जाती भी है तो उसके लिए स्पेशल टीम गठित कर तत्काल फॉल्ट को ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में सीई विनोद कटारे, डीई राज मालवीय एवं राहुल साहू सहित दक्षिण विधानसभा के सभी जॉन के एई एवं जेई उपस्थित थे। श्री पाठक ने कहा कि पिछले वर्ष की पुनरावृत्तिनहीं होनी चाहिए जनता को किसी भी हालात में बिजली जाने के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े आप जनता से विनम्रता से पेश आएं आप क्षेत्र के लोगों का याल रखोगे तो मैं आप का भी याल रखूंगा।
विधायक श्री पाठक ने आगामी गर्मी के मौसम के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अप्रैल से लेकर जुलाई के महीने तक विद्युत का लोड जयादा रहता है उसको लेकर अभी से प्लान तैयार करें कर्मचारी कम है तो इस दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कर्मचारी आउट सोर्स करें इसी समयावधि में कटौती करनी पड़े तो उसका समय जनता की सहूलियत के हिसाब से निर्धारित करें एवं जो समय निर्धारित है उसके समय में ही कटौती खत्म हो जाए अघोषित कटौती न की जाए इसके साथ-साथ जिन ट्रांसफार्मर्स पर लोड अधिक है उनको कम करने के लिए नए ट्रांसफार्मर्स लगाने हो तो लगाएं पिछले वर्ष का डाटा लेकर स्टडी करें और जहां-जहां ज्यादा दिक्कत है अभी से तैयारी करें जिससे कि गर्मियों में लोगों को परेशान न होना पड़े। दक्षिण विधानसभा में प्रदेश में नंबर वन सर्व सुविधा युक्त उपभोक्ता सेवा केंद्र बनाया जाए इसके लिए विधायक ने अधिकारियों से चावड़ी बाजार स्थित बिजली घर के स्थान का अध्ययन करने के लिए एवं प्लान बनाने के लिए कहा है अधिकारीगण आर्किटेक्ट एवं अन्य एक्सपट्र्स के साथ जाकर वहां प्रस्ताव बनाएंगे उसके बाद विधायक निरीक्षण कर प्रस्ताव देखकर आगे की कार्रवाई के लिए कार्रवाई करेंगे जिसमें उपभोक्ताओं के लिए सारी सुविधाएं उपलध हो इस उपभोक्ता सेवा केंद्र में लोगों की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ कई तरह की आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। बैठक के बाद विधायक ने रोशनी घर स्थित उपभोक्ता सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









